बेगूसराय में चिकित्सक की लापरवाही के कारण मरीज की मौत, परिजन ने लगाया आरोप

DNB Bharat

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक के समीप नीजी क्लिनिक की घटना, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर चिकित्सक की लापरवाही कारण एक मरीज की मौत हो जाने से नाराज परिजनों ने निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा किया और सड़क को जाम कर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में चिकित्सक की लापरवाही के कारण मरीज की मौत, परिजन ने लगाया आरोप 2

मृतक व्यक्ति की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र निवासी लालबाबू राम के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बीती रात अचानक लाल बाबू राम का तबीयत बिगड़ गया और आनन-फानन में उन्हें बेगूसराय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

बेगूसराय में चिकित्सक की लापरवाही के कारण मरीज की मौत, परिजन ने लगाया आरोप 3

जहां पर मौजूद चिकित्सक एवं कर्मचारियों को इलाज करने के लिए बार-बार कहा गया। लेकिन किसी ने उचित इलाज के दिशा में कुछ नहीं किया और आखिरकार लाल बाबू राम की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। इस मौत से नाराज परिजनों ने निजी क्लीनिक के चिकित्सक और कर्मी के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

साथ ही परिजनों ने नगर निगम चौक के पास सड़क जाम कर दिया और चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही मरीज की मौत हुई है। फिलहाल नगर थाना की पुलिस इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है और डॉक्टर के खिलाफ हंगामा कर रहे हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article