मक्का अनुसंधान केंद्र कुशमहौत बचाने को होगा आंदोलन – माले

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खोदाबंदपुर|मक्का उत्पादन में बिहार और बिहार में बेगूसराय देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वीगत दिनों भारत सरकार ने बेगूसराय जिले के कुशमहौत में मक्का अनुसंधान केंद्र स्थापित किया था ।लेकिन विगत कुछ दिनों से विभिन्न समाचार माध्यमों से यह जानकारी मिल रहा है कि भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश से बेगूसराय के मक्का अनुसंधान केंद्र को  कर्नाटक स्थांतरित किया जा रहा है। बेगूसराय जिला औद्योगिक क्षेत्र के  साथ-साथ कृषि क्षेत्र का अग्रणी जिला है ।

यहां की बहुसंख्यक आबादी खेती किसानी पर निर्भर करती है। मक्का इनका प्रमुख फसल है ।इस परिस्थिति में यदि मक्का अनुसंधान केंद्र को बेगूसराय से अन्यत्र स्थानांतरण करने की भाजपा सरकार के किसी भी साजिश का भा क पा माले पुरजोर विरोध करती है और सरकार के इस बेगूसराय विरोधी ,किसान विरोधी प्रस्ताव का निंदा करती है कृषि एवं किसान हित में अभिलंब इसे वापस लेने का अनुरोध किया है ।यदि ऐसा नहीं होता है तो  माले तमाम विपक्षी दल और किसानों को गोल बंद कर व्यापक जन आंदोलन खड़ा करेगी जिसकी संपूर्ण जवाब देही सरकार एवं प्रशासन की होगी ।

मक्का अनुसंधान केंद्र कुशमहौत बचाने को होगा आंदोलन - माले 2उक्त बातें भा क पा माले नेता अवधेश कुमार ने खोदावंदपुर में पत्रकारों को दिया है। उन्होंने कहा है भाकपा हमेशा जनता के सवालों के लिए संघर्ष करती रही है। जन सवालों पर खड़ा रही है। आगे भी हम जन विरोधी किसी भी निर्णय के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे ।उन्होंने जिले के किसानों और विभिन्न राजनीतिक दलों से भी सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करने और जन आंदोलन खड़ा करने का अनुरोध किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article