नालंदा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक का हथियार लहराता विडियो वायरल

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिंद थानाक्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिंद थानाक्षेत्र अन्तर्गत रसलपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे के धुन पर हथियार लहरा रहा युवक का सोसल मीडिया पर विडियो वायरल हो रहा है. नालंदा में इन दिनों हथियार लहाकर धौंस जमाने के लिए कानून को लोग खुली चुनौती दे रहे हैं.

- Sponsored Ads-

मामला बिंद थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में लक्ष्मी पूजा का मूर्ति विसर्जन के दौरान हथियार लहराते एक युवक जमकर डीजे के धुन पर नांच रहा है। युवक की पहचान रसलपुर गांव निवासी विरेंद्र पासवान के पुत्र धर्मेंद्र पासवान बताया जा रहा है। युवक को न तो पुलिस का डर है और न कानून का डर है। बस भोजपुरी गाने के धुन में हथियार लहरा रहा है।

हथियार लहराते का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वहीं से वायरल वीडियो के बारे में विद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है जांचोंप्रांत युवक की गिरफ्तारी की जाएगी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article