नालंदा: घर में घुसकर युवक को अज्ञात बदमाशो ने मारी गोली, युवक की मौत

DNB Bharat Desk

 

ग्रामीणों ने कहा पत्नी वियोग में खुद को युवक ने मारी गोली,नूरसराय थाना क्षेत्र के प्रह्लादनगर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा- नूरसराय थाना क्षेत्र प्रहलाद नगर गांव में बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के संबंध में मृतक विक्की कुमार के पिता नरेश प्रसाद यादव ने बताया कि विक्की कुछ दिन पूर्व चेन्नई से मजदूरी कर घर लौटा था।

- Sponsored Ads-

नालंदा: घर में घुसकर युवक को अज्ञात बदमाशो ने मारी गोली, युवक की मौत 2वह निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। जब सुबह नाश्ता कर घर परिवार के लोग धान कटाई के लिए खेत गए थे तब वह घर पर अकेला था। उसी दरम्यान घर में अज्ञात युवक आया और पीछे से सिर में गोली मारकर भाग गया। जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

नालंदा: घर में घुसकर युवक को अज्ञात बदमाशो ने मारी गोली, युवक की मौत 3ग्रामीणों ने बताया कि पहली पत्नी से जारी विवाद को लेकर तीन वर्ष से पत्नी बच्चों को छोड़कर दूसरा शादी कर चुकी है जबकि मृतक का गांव में ही दूसरी शादी का रिश्ते की बात चल रही थी।प्रथम दृष्टया में मामला पत्नी वियोग में खुद को गोली मारने का मामला प्रतीत हो रहा है।पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article