बेगूसराय में जमीनी विवाद में अपराधियों ने पीड़ित के घर समीप की गोलीबारी, लाठी डंडे से मारपीट में तीन लोग घायल

DNB Bharat Desk

 

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अब अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस पस्त नजर आ रही है । अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही खत्म हो चुका है और अपराधी लगातार गोलीबारी एवं हथियार के प्रदर्शन जैसे मामलों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद में अपराधियों ने पीड़ित के घर समीप की गोलीबारी, लाठी डंडे से मारपीट में तीन लोग घायल 2 जहां जमीनी विवाद में अपराधियों ने पीड़ित के घर के सामने पहुंचकर जमकर गोलीबारी की तथा लाठी डंडे से पीड़ित के पूरे परिवार की पिटाई की जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में अपराधियों ने पीड़ित के घर समीप की गोलीबारी, लाठी डंडे से मारपीट में तीन लोग घायल 3पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी जमीन पर घर बना रहा था लेकिन अपराधियों का कहना है कि या तो तीन कट्ठा जमीन मेरे नाम से लिख दो या फिर रंगदारी टैक्स दो नहीं तो घर बनाने नहीं दिया जाएगा। लेकिन जब सुरेश कुमार के द्वारा इसका विरोध किया गया और रंगदारी टैक्स देने में असमर्थता जताई गई तो आरोपी उसके घर के सामने आकर बवाल करने लगे और जमकर गोलीबारी की।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में अपराधियों ने पीड़ित के घर समीप की गोलीबारी, लाठी डंडे से मारपीट में तीन लोग घायल 4तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह 20-25 की संख्या में लोग जमा है और सब हथियार से लैस है तथा गोलीबारी कर रहे हैं। प्रीत पक्ष का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article