बेगूसराय मे बेटी की शादी का कर्ज चुकाने की बात पर महिला की पिटाई, महिला गंभीर रूप से घायल, पति व सौतेले बेटा ने की पिटाई

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे पैसे के लेनदेन मे पति और सौतेले पुत्र द्वारा पत्नी के साथ गंभीर रूप से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के लखनपुर की बताई जा रही है। आरोप है की पति और सौतेले पुत्र द्वारा अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है। घायल महिला की पहचान  लाखो थाना क्षेत्र के लखनपुर के रहने वाले गुलाबी यादव की पत्नी लीला यादव के रूप मे हुई है।

बेगूसराय मे बेटी की शादी का कर्ज चुकाने की बात पर महिला की पिटाई, महिला गंभीर रूप से घायल, पति व सौतेले बेटा ने की पिटाई 2इस संबंध मे महिला ने बताया की उसके ससुर की मौत और अपनी बेटी की शादी के लिए उसके द्वारा तीन लाख रुपया कर्ज लिया गया था। कर्ज को चुकता करने के लिए जब भी वो अपने पति से कहती है तो उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है। उनकी शादी बीस साल पहले हुई थी।शादी के कुछ साल बाद से ही  पति और उसके सौतेला पुत्र उसे घर मे रखने को तैयार नहीं है और उसे बाहर निकालना चाहते है। इसी बीच ससुर की मौत और अपनी बेटी की शादी के लिए उसके द्वारा तीन लाख रुपया कर्ज लिया गया था।

बेगूसराय मे बेटी की शादी का कर्ज चुकाने की बात पर महिला की पिटाई, महिला गंभीर रूप से घायल, पति व सौतेले बेटा ने की पिटाई 3जिसे उसके पति और सौतेला पुत्र चुकता करने से इंकार कर रहे है। जब भी उसके द्वारा कर्ज चुकाने की बात कही जाती है तो उसके साथ मारपीट की घटना की अंजाम दिया जाता है। इसी कड़ी मे उसकी एकबार फिर से पिटाई की गई। इस बात की शिकायत वो अब तक लाखो थाना मे नहीं कर पाई है।

Share This Article