बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से तीन लोग घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हो गई। फायरिंग में एक महिला समेत तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

- Sponsored Ads-

घायल लोगों में कुमोद कुमार, शीला देवी और बादल कुमार शामिल हैं। तीनों को गंभीर अवस्था में बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से तीन लोग घायल 2घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।कुमोद कुमार का आरोप है कि वे अपने घर का निर्माण कर रहे थे तभी शिशिर यादव और उसके लोग पहुंचे और मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि कुमोद कुमार जबर्दस्ती जमीन पर कब्जा कर घर बना रहा था और विरोध करने पर उनके बेटे बादल को गोली लगी।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से तीन लोग घायल 3फायरिंग के बाद गांव में दहशत फैल गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आपस में गोलीबारी करने वाले रिश्तेदार है। जमीनी विवाद में ही चचेरे भाई के साथ विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक पहुंच गया जिसमें ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक महिला समेत तीन लोगों को गोली लग गई।

Share This Article