नालंदा: पति द्वारा बहन से शादी कर लिए जाने से आहत महिला ने बेटी के साथ खायी जहर, दोनों की हुई मौत

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो शादियों के विवाद ने एक महिला और उसकी मासूम बच्ची की जान ले ली। यह मामला रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान पतुआना गांव निवासी मालो देवी और उनकी 6 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार, मालो देवी की शादी वर्ष 2017 में रामपुर गांव निवासी पिंटू कुमार से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद पिंटू कुमार ने मालो देवी की छोटी बहन रुसी कुमारी, जो उसकी साली भी लगती है, से दूसरी शादी कर ली। परिवार का आरोप है कि पिंटू कुमार ने रुसी कुमारी को बहला-फुसलाकर घर से भगाया और उससे विवाह कर लिया।

नालंदा: पति द्वारा बहन से शादी कर लिए जाने से आहत महिला ने बेटी के साथ खायी जहर, दोनों की हुई मौत 2इस दूसरी शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में गहरी दरार आ गई। आरोप है कि इसके बाद पिंटू कुमार और उसके ससुराल पक्ष के लोग मालो देवी के साथ लगातार मारपीट करते थे और उसे ससुराल में रहने नहीं दिया जाता था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही मालो देवी और उसकी बच्ची प्रिया कुमारी को जहर देकर हत्या की है। परिवार वाले इसे मर्डर मान रहे हैं.

नालंदा: पति द्वारा बहन से शादी कर लिए जाने से आहत महिला ने बेटी के साथ खायी जहर, दोनों की हुई मौत 3क्योकि परिवार वालों ने पति पर मुकदमा किया था और इस मुकदमे को वापस लेने की धमकी ससुराल वालों द्वारा दिया जा रहा था.फिलहाल इस मामले में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रहुई थाना पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है.पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article