समस्तीपुर: पंजाब नेशनल बैंक मोहनपुर को  स्थानांतरित कर नए परिसर नक्कू स्थान में समारोह पूर्वक किया गया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:मोहनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का नए परिसर नक्कू स्थान में स्थानांतरण सह उद्घाटन पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रबंधक श्री सुधांशु शेखर दास एवं मंडल प्रमुख श्री रवि भूषण झा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। पंजाब नेशनल बैंक जो के पहले मोहनपुर में ही बी आर बी कॉलेज के सामने स्थित था को ही नए परिसर नक्कू स्थान के पास लाया गया है। अंचल प्रबंधक सुधांशु शेखर ने बताया के पहले ये बैंक बी आर बी कॉलेज के सामने  प्रथम तल पर स्थित था और जगह भी कम था जहां ग्राहकों को जाने में थोड़ी दिक्कत होती थी इसलिए इसे स्थानांतरित कर के नक्कू स्थान लाया गया है।

मंडल प्रमुख श्री रवि भूषण झा ने बताया के ब्रांच के यहां आ जाने के बाद ग्राहकों को विशेष सुविधा होगी और ब्रांच के बिजनेस का भी ग्रोथ होगा। ब्रांच मैनेजर रवि कुमार वर्मा ने कहा के पंजाब नेशनल बैंक देश का सब से पुराना बैंक है और इसके स्थापना को 131 साल हो गए है और इसने पूरे ईमानदारी से देश की सेवा की है और आगे भी करती रहेगी। उप प्रबंधक सैयद अल्तमश मंजूर ने कहा के ग्राहक सेवा में ये बैंक किसी भी अंतरराष्ट्रीय बैंक से कम नहीं रहा है और ये अपने ग्राहकों के हित का हिमेश ख्याल रखता है।

समस्तीपुर: पंजाब नेशनल बैंक मोहनपुर को  स्थानांतरित कर नए परिसर नक्कू स्थान में समारोह पूर्वक किया गया उद्घाटन 2इसी ब्रांच की उप प्रबंधक श्रीमती रक्षा गर्ग ने बताया के इस ब्रांच में महिला ग्राहकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उनके सुविधा के लिए प्रसाधन का भी इंतजाम रखा गया है और महिला ग्राहकों खास कर कम पढ़ी लिखी महिलाओं के मदद के लिए विशेष इंतेज़ाम भी है ताकि उन्हें फॉर्म भरने,अकाउंट खोलने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो सके।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article