जिला राजद की महत्वपूर्ण बैठक में अम्बेडकर विचार परिचर्चा कार्यक्रम पर हुआ विचार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार को जिला राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला भर के सभी प्रखण्डों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में मनुस्मृति के विरूद्ध अंबेडकर विचार परिचर्चा कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। यह कार्यक्रम सभी अनुमण्डल मुख्यालय पर 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक आयोजित होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिये जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा अनुमंडल संयोजक मनोनीत किया है।

- Sponsored Ads-

पार्टी नेता जनार्दन प्रसाद यादव को तेघरा अनुमंडल, मंझौल अनुमंडल के लिए श्री राम सखा महतो, बलिया अनुमंडल के लिये मोहम्मद फैजू रहमान, बेगूसराय के लिये अभिराम सिंह, बखरी अनुमंडल के लिये सुशील कुमार उर्फ हरे राम महतो को अनुमंडल संयोजक मनोनीत किया है। बैठक में पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शामिल हुये।

जिला राजद की महत्वपूर्ण बैठक में अम्बेडकर विचार परिचर्चा कार्यक्रम पर हुआ विचार 2मौके पर शिवजी महतो महानगर जिला अध्यक्ष बेगूसराय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुड्डू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ग़ालिब त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, जयकिशोर यादव, उपेन्द्र पासवान, विकास पासवान, अमित यादव अधिवक्ता सुरेंद्र पासवान सरस्वतीचंद्र ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, सहजानंद यादव, कैलाश यादव, सुरेश यादव, शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, हरिनंदन कुमार गंगाराम महतो, हरविंदर रजाक आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि देश का संविधान मनुवादी शक्तियों के द्वारा समाप्त किया जा रहा है वर्तमान केंद्र सरकार मनुस्मृति देश में लाना चाह रही है। देश के एकता और अखंडता पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा संविधान बचाने एवं लोक कल्याण हेतु अनुमंडल स्तर पर अंबेडकर विचार परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित कर देश के बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बेगूसराय तेघरा संवादाता शशिभूषण भारद्वाज

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article