बिहार को देश ही नहीं अपितु विश्व के फलक पर लाने वाले विकास पुरुष है नीतीश कुमार – डॉ रामप्रवेश पासवान

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार विधानसभा चुनाव का समय ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है। संगठनात्मक एवं पार्टी स्तरीय बैठक नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद निरज स्मृति सभागार में रविवार को जनता दल यूनाइटेड बरौनी प्रखण्ड परिवार द्वारा प्रखण्ड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता व संचालन जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने किया।

बिहार को देश ही नहीं अपितु विश्व के फलक पर लाने वाले विकास पुरुष है नीतीश कुमार – डॉ रामप्रवेश पासवान 2बैठक में बेगूसराय जिला प्रभारी प्रोफेसर डा रामप्रवेश पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष दरभंगा सह तेघड़ा विधानसभा प्रभारी सुनील भारती, समस्तीपुर जिला प्रभारी सह पूर्व एमएलसी भूमीपाल राय, अलौली विधानसभा प्रभारी सह पूर्व जीप उपाध्यक्ष बेगूसराय नन्दलाल राय, महासचिव अरूण कुमार गांधी, रामनरेश सिंह, बीहट नगर अध्यक्ष विक्रम कुमार मंचासीन रहे। वहीं जिला प्रभारी डा रामप्रवेश पासवान ने कहा कि बिहार को देश ही नहीं अपितु विश्व के फलक पर लाने वाले विकास पुरुष राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विश्व स्तर पर सुशासन बाबू कहा जाता है।

बिहार को देश ही नहीं अपितु विश्व के फलक पर लाने वाले विकास पुरुष है नीतीश कुमार – डॉ रामप्रवेश पासवान 3न्याय के साथ विकास, सबका साथ सबका विकास करने का काम करने वाला शख्सियत नीतीश कुमार है। श्री कुमार समरसता के साथ समाज को एकजुटता में बांधने तथा उंचता और निचता के खाई को पाटने का काम किया है। आप सब श्री कुमार के द्वारा किए गए और किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। सबका ख्याल रखने वाला और जिसका चरित्र धवल है वह हमारा नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। वहीं बैठक को वरिष्ठ जदयू नेता सह वार्ड पार्षद अशोक सिंह, मो अकिल अख्तर, अधिवक्ता अवधेश राय, मिडिया कॉरडीनेटर धर्मवीर कुमार, देवकुमार, महिला नेत्री प्रेमलता देवी, प्रेम प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष तेघड़ा सह मुखिया पंकज कुमार, मो आजाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक को सम्बोधित किया।

बिहार को देश ही नहीं अपितु विश्व के फलक पर लाने वाले विकास पुरुष है नीतीश कुमार – डॉ रामप्रवेश पासवान 4वक्ताओं ने कहा 2025- 2030 फिर से नीतीश, बूथ जीतो विधानसभा जीतो विधानसभा जीतो बिहार प्रदेश जीतो, 2025 में 225 , बूथ कमिटी का निर्माण तत्परता और सक्रियता से हो। बूथ कमिटी में सक्रिय सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो और 13 मार्च तक 10 सदस्यीय बूथ कमिटी का निर्माण कर लिया जाए। मौके पर सरपंच रामप्रकाश महतो, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया अजय कुमार पासवान, पंचायत अध्यक्ष अमरपुर रूपेश कुमार, पिपरा देवस विजय कुमार, अनिल सिंह, सुनील कुमार, संतोष कुमार, विकास कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

बिहार को देश ही नहीं अपितु विश्व के फलक पर लाने वाले विकास पुरुष है नीतीश कुमार – डॉ रामप्रवेश पासवान 5वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को बूथ कमिटी का प्रपत्र सौंपा। तथा 13 मार्च तक प्रपत्र सौंपने का निर्देश दिया। ताकि प्रपत्र को जिला प्रभारी को ससमय सौंपा जाए। जहां से पार्टी मुख्यालय को भेजा जा सके। बैठक में पिपरा देवस, पपरौर एवं अमरपुर पंचायत के लिए संगठन प्रभारी पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह तथा मल्हीपुर दक्षिणी, सिमरिया -1, सिमरिया -2 के लिए अधिवक्ता अवधेश राय को संगठन प्रभारी बनाया गया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article