बाजार समिति परिसर बिहार शरीफ में बिहार राज्य खाद्य निगम खरीफ विपणन वर्ष 2024- 25 की हुई शुरुआत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ बाजार समिति परिसर में सीएमआर (कस्टम मिलिंग राइस) गिराने की प्रक्रिया की शुरुआत नालंदा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकज कुमार भी मौजूद थे। पूरे बिहार प्रदेश में नालंदा पहला जिला है, जहां सीएमआर गिराने की शुरुआत की गई है।

बाजार समिति परिसर बिहार शरीफ में बिहार राज्य खाद्य निगम खरीफ विपणन वर्ष 2024- 25 की हुई शुरुआत 2यह सफलता सभी पैक्स अध्यक्षों और मिलरों के अथक प्रयासों का परिणाम है।विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि जैसे पिछले वर्ष नालंदा जिला धान अधिप्राप्ति के मामले में प्रदेश में सबसे ऊपर था, इस वर्ष भी यह जिला फिर से पहले स्थान पर रहेगा।

बाजार समिति परिसर बिहार शरीफ में बिहार राज्य खाद्य निगम खरीफ विपणन वर्ष 2024- 25 की हुई शुरुआत 3आज पांच पैक्स का चावल गिराकर इस प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नालंदा केंद्रीय सहकारी बैंक लगातार बेहतर अधिप्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है। पैक्सों को सीसी की कोई कमी न हो, इसके लिए नियमित रूप से रिव्यू किया जा रहा है। जिन पैक्सों को धान अधिप्राप्ति के लिए सीसी की आवश्यकता होगी, उन्हें तुरंत विभाग द्वारा राशि दी जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article