विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस स्थित भरतो भरत उच्च विद्यालय में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह के ने फीता काट कर किया। इसके पूर्व अंगवस्त्र से विधायक का सम्मान प्रधानाध्यापक शिवचंद्र प्रसाद सिंह सहित विद्यालय परिवार की ओर से किया गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा पिपरा देवस सहित आसपास के छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण विद्यालय है। जहां 500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। भवन के निर्माण से विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अध्ययन में सहूलियत होगी।

इस अवसर पर शिक्षक पवन कुमार, विनोद कुमार शर्मा, भैरवानंद राय, मदन कुमार, अंजुम आरा, संजीव प्रसाद सिंह, हरेराम राय, अनिल राय सचिदानंद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article