समस्तीपुर: राजद के पूर्व विधायक ने कहा कि बचौल नफरत व घृणा की राजनीति कर रहे है, यह बेहद शर्मनाक एवं निन्दनीय पहलू है

DNB Bharat Desk

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के द्वारा होली के दिन मुसलमानों को घर से बाहर नहीं निकलने संबंधित विवादित बयान पर राजद के पूर्व विधायक  सुनील कुमार पुष्पम ने कड़े शब्दों में निंदा की है l उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक बाचौल इस प्रकार की समाज को बांटने वाली बेबुनियाद बातें कर रहे हैं, जो गलत है l

- Sponsored Ads-

कहा कि बीजेपी, आरएसएस के कई लोग   भारतीय सौहार्द को हमेशा से बिगाड़ते आए हैं और आज भी बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन देश के सभी धर्म-जाति के लोग इनके बहकावे में नहीं आएंगे और सभी लोग मिल जुल कर अपना पर्व-त्योहार मनाने का काम करेंगे। \

समस्तीपुर: राजद के पूर्व विधायक ने कहा कि बचौल नफरत व घृणा की राजनीति कर रहे है, यह बेहद शर्मनाक एवं निन्दनीय पहलू है 2राजद विधायक ने कहा कि बचौल नफरत व घृणा की राजनीति कर रहे है l यह बेहद शर्मनाक एवं निन्दनीय पहलू है l उन्होंने कहा कि इस तरह के बकवास करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l बचौल को अपना बयान वापस लेना चाहिए तथा मुसलमान भाइयों से माफी मांगनी चाहिए l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article