नालंदा: नेत्री आयशा फातिमा के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत राजद नेत्री आयशा फातिमा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा पैठना टोल प्लाजा के पास किया गया। तेजस्वी यादव नवादा ज़िले के शहीद मनीष कुमार के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पटना लौट रहे थे।

नालंदा: नेत्री आयशा फातिमा के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत 2इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत किया।राजद नेत्री आयशा फातिमा ने कहा कि शहीद मनीष कुमार के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा घोषित 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि को दिलवाने में राष्ट्रीय जनता दल पूरी गंभीरता से प्रयासरत रहेगा।

नालंदा: नेत्री आयशा फातिमा के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत 3फातिमा ने तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में भी वे लगातार कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनाएगी।

Share This Article