विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

DNB Bharat Desk

प्रखंड के मध्य विद्यालय मल्हीपुर परिसर में संकुल संसाधन केंद्र, महेशपुर के अंतर्गत आने वाले सभी मध्य और प्राथमिक  विद्यालय के प्रधान और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ।

- Sponsored Ads-

मास्टर ट्रेनर अभिज्ञान कुमार निराला और सावित्री कुमारी ने उपस्थित सभी सदस्यों को शिक्षा समिति के अधिकार और कर्तव्य की जानकारी दी।साथ मे उन्होंने बताया कि शिक्षा समिति के सभी सदस्य संकल्पित होकर आदर्श विद्यालय का निर्माण कर सकते हैं।

विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 2प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए पीएम श्री विद्यालय महेशपुर के प्रधान प्रमोद कुमार साह ने बताया कि विद्यालय विकास योजना का प्रारूप इस तरह से बनाया जाए कि विद्यालय परिवार को अधिकतम लाभ मिल सके। प्रशिक्षण में प्रकाश रंजन राय, प्रमोद कुमार साह, डेजी कुमारी, नीलिमा कुमारी, अरुण कुमार,राजेश कुमार,अर्चना भारती, रीना देवी, सोनी देवी, पूजा कुमारी, अंकित, कौशल कुमार समेत सभी लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article