भारतीय संस्कृति से दूर रहना ही सभी समस्या का जड़ है- आदित्य झा

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड में भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा- 2022 के पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड में भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा- 2022 के पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का मूल उद्देश्य समग्र व्यक्तित्व का विकास है। भारतीय संस्कृति को अपनाकर विश्व शांति का सपना साकार किया जा सकता है। उक्त बातें भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक हर्षवर्धन कुमार ने भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा- 2022 के पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह के अवसर पर शहनाई विवाह भवन तारा मेंं आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदित्य झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति से दूर रहना ही सभी समस्या का जड़ है। भारतीय संस्कृति अन्तःकरण को शुद्ध करके अच्छे जीवन जीने की कला सिखाती है। भारतीय संस्कृति विनम्र बनने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे इससे जुड़ते हैं तो निश्चित रूप से अपने जीवन में सफल होंगे। दूसरे की स्त्रियों को माता व दूसरे के धन को मिट्टी के ढ़ेला के समान समझें। तब जाकर ही भारतीय संस्कृति का संरक्षण होगा।

Midlle News Content

इस अवसर पर प्रो संजय कुमार ने कहा कहा ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है। यह परीक्षा बच्चों को संस्कार से जोड़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र महतो ने की। अतिथियों का स्वागत प्रो राम कृष्ण ने किया। इस अवसर पर अनेक विद्यालयों से आए शिक्षकों के द्वारा अपना विचार भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सम्बन्ध में दिया। कार्यक्रम के प्रखंड संयोजक डॉ देवेन्द्र कुमार विमल ने संकल्प लिया कि अगले वर्ष प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में इस परीक्षा का आयोजन करेंगे।

इस अवसर पर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी खोदावन्दपुर के छात्र ऋतुरंजन को मुख्य अतिथि के द्वारा मोमेंटो एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं मनीषा कुमारी, पलक कुमारी, विकास कुमार, कहकशां प्रवीण, नाहिदा प्रवीण सहित दर्जन भर छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नन्दलाल ठाकुर के द्वारा भावपूर्ण संगीत की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं शिक्षक देवेन्द्र कुमार, मो. अब्दुल्लाह, श्रीमती चन्दन कुमारी, प्रभाकर कुमार, प्रो संजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन बैद्यनाथ सहनी ने किया। जवाहर महतो के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर पूर्व जिला पार्षद अरविंद कुमार, रामकृष्ण पोद्दार, शशि रंजन कुमार, चंदन कुमार, मोती कुमारी सहित अनेक वक्ताओं ने अपनी बातें रखी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -