समस्तीपुर: पूर्व विधायक ने हसनपुर रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं बढाने की मांग रेलवे प्रशासन से की

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

हसनपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने हसनपुर रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं को बढ़ाने, स्टेशन का सौंदर्यीकरण करने, प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने, हसनपुर से लंबी दूरी हेतु अर्थात दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, अमृतसर आदि जगहों हेतु ट्रेनों का परिचालन करने तथा महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव हसनपुर स्टेशन पर करने की मांग रेलवे से की है l

उन्होंने सहरसा से अमृतसर के लिए प्रस्तावित अमृत भारत एक्सप्रेस को हसनपुर, समस्तीपुर, गोरखपुर मार्ग से परिचालन करने की भी मांग की l समस्तीपुर से हसनपुर, खगड़िया, जमालपुर होते हुए कोलकाता के लिए साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन का इस रूट से करने की मांग करते हुए कहा है कि इस रूट से एक भी कोलकत्ता के लिए ट्रेन का परिचालन नही हो रहा है l

समस्तीपुर: पूर्व विधायक ने हसनपुर रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं बढाने की मांग रेलवे प्रशासन से की 2उन्होंने कहा कि बिथान-कुशेश्वर स्थान रेललाइन का कार्य धीमी गति से हो रहा है l निर्माण कार्य में और भी तेजी लाने की जरूरत है l  पूर्व विधायक ने कहा कि रेलवे हसनपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जो न्यायोचित नहीं है l हसनपुर रेलवे स्टेशन की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article