राशन कार्ड का ई केवाईसी करना अनिवार्य, नहीं कराने पर राशन होगा बंद

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में राशन कार्ड का ई के वाई सी करना अनिवार्य है। जो कोई भी राशन कार्ड धारी अब तक अपने राशन कार्ड का ई के वाई सी नहीं करवाए हैं वैसे तमाम लोग आगामी 31 मार्च तक हर हालत में राशन कार्ड से अपना के वाई सी करवा ले। अन्यथा अप्रैल से उनको राशन नहीं दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-

राशन कार्ड से उनका नाम कट हो जाएगा ।इस आशय की जानकारी बीडीओ नवनीत नमन ने दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी गांव-गांव गली-गली इसका प्रचार किया जा रहा है।

उन्होंने तमाम जन प्रतिनिधियों से भी इसके लिए आम उपभोक्ताओं को जागरूक करने का आग्रह किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article