बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना करे सरकार:- अभिनव

DNB Bharat Desk

सरकार बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना करे और उलाव हवाई अड्डा से जल्द उड़ान शुरू करे। बुधवार को सागी पंचायत के नारायणपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के 5 वें अंचल सम्मेलन  का उदघाटन करते हुए संगठन के जिला संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव कुमार अकेला ने यह मांग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार के बजट में बेगूसराय जिला के युवाओं के साथ धोखा किया गया है। दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है लेकिन नीतीश सरकार द्वारा एक बार फिर से उसे नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उलाव हवाई अड्डा उच्च क्षमता का होने के बावजूद इस हवाई अड्डा से नियमित उड़ान शुरू करने की घोषणा नहीं किया गया है जो बेगूसराय के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित रोजगार सृजन करने पर नीतीश सरकार ने चुप्पी साध लिया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना करे सरकार:- अभिनव 2सीएम नीतीश कुमार द्वारा कई वर्षों पूर्व बेगूसराय में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा भी छलावा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से युवा विरोधी है इसके खिलाफ गोलबंद होने की जरूरत है।    उन्होंने कहा कि शाम्हो में पुल निर्माण की घोषणा कर नेताओं द्वारा  छलावा किया गया है। श्री अकेला ने कहा कि चरम महंगाई, बेरोजगारी के बावजूद राज्य के युवाओं को लेकर कोई रोडमैप नीतीश सरकार के बजट में नहीं है। नौजवानों को पूरी तरह से सरकार ने नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने युवाओं से 16 मार्च को बखरी में आयोजित संगठन के जिला सम्मेलन में  अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अपील किया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए सागी पंचायत के पूर्व मुखिया उदयचन्द्र झा ने  कहा कि नौजवानों को अपने हक के लिए क्रांतिकारी विचारों से लैस होकर एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा तभी बेहतर भविष्य का निर्माण संभव हो सकेगा।

बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना करे सरकार:- अभिनव 3एआईवाईएफ भगत सिंह सरीखे अमर क्रांतिकारियों के विचारों, आदर्शों पर चलने वाला नौजवानों का हितैषी इकलौता संगठन है। काम करने योग्य सभी युवाओं को स्थायी रोजगार पाने का अधिकार मिले और सभी को समान एवं निःशुल्क शिक्षा का अधिकार भी दिया जाय। इसके लिए संविधान में संशोधन करके इसे मूलभूत अधिकारों में शामिल किया जाय। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों  को समान अधिकार एवं मानवीय गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है। लेकिन देश स्तर पर ना तो एक समान शिक्षा-व्यवस्था लागू है और न ही सभी को स्थाई रोज़गार की कोई गारण्टी प्राप्त है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलने पर ही उसका मानवीय गरिमा के साथ जीने का अधिकार सुनिश्चित हो सकता है। इसके लिए सरकार भगतसिंह राष्ट्रीय रोज़गार गारण्टी कानून पारित करके पूरा साल पक्के रोज़गार की गारण्टी करे तथा रोजगार नहीं दे पाने की सूरत में सभी को न्यूनतम 10,000 रुपये प्रतिमाह बेरोज़गारी भत्ता की व्यवस्था करे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर संगठन लगातार संघर्षरत है। इसी के तहत 16 मार्च को बखरी में संगठन का जिला सम्मेलन आयोजित है जिसे एआईवाईएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखजिंदर महेसरी, राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिन्हा संबोधित करेंगे और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह जिला सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के जिला सम्मेलन में बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना, जिला के कारख़ानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार, रिक्त पदों पर बहाली, असंगठित सेवा क्षेत्र के युवाओं के सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सहित नौजवानों के बेहतरी के संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

अंचल सम्मेलन में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय अंचल कमिटी गठित किया गया जिसके अध्यक्ष मो जमशेद, सचिव मो गुलाब एवं उपाध्यक्ष ललन कुमार चुने गये। अंचल सम्मेलन के दौरान हमारा उद्देश्य भगत सिंह के सपनों का देश, भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून लागू करो, बेकारों को काम दो या दस हजार रू प्रति माह बेकारी भत्ता दो, शहीदों के रास्ते आगे बढ़ो आदि नारे लगाए गए। आगामी जिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रतिनिधियों का चयन इस कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार वर्मा, राजन पासवान, अर्जुन कुमार, प्रिंस कुमार, अर्जुन कुमार, राजा कुमार, दानिश,चंदन, नवनीत, अभिषेक, करण, अर्जुन आनंद, अफसार, दिलखुश आदि ने अपने विचार रखे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article