बोले:नीतीश कुमार ने बिहार को शून्य से सौ तक पहुंचाया।
डीएनबी भारत डेस्क

तेल्हाडा दुर्गास्थान प्रांगण में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के नव-नियुक्त कुलपति डॉ. उपेंद्र प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए तभी तो अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना की और नीतीश कुमार के किए गए विकास कार्यों को लेकर तारीफों के पुल भी बांधे।
कुलपति श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जब बिहार के मुख्यमंत्री बने तो बिहार की हालत क्या थी। उन्होंने शून्य से बिहार को हंड्रेड तक पहुंचाने का काम किया है। नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने थे उस वक्त बिहार में सड़कों में गड्ढा हुआ करता था स्कूल की हालत जर्जर थी बिजली की हालत भी कुछ ठीक नहीं थे। नीतीश कुमार ने गंगा उदगम योजना के तहत गंगा के विपरीत धारा को मोड़कर नवादा और राजगीर में लाने का काम किया है।
उन्होंने युवाओं को संघर्ष और मेहनत से आगे बढ़ने और नीतीश कुमार से कुछ सीखने की प्रेरणा दी। तेल्हाडा में डिग्री कॉलेज की मांग पर कुलपति ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा जमीन और संसाधन उपलब्ध कराए जाने पर कॉलेज की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी अपने विचार रखे, जबकि डॉ. सिंह ने मगही भाषा में ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
डीएनबी भारत डेस्क