न्यू टाटा एजेंसी असुरारी की टीम ने द इंग्लिश क्लासेज हाजीपुर की टीम 6 विकेट से किया पराजित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

औद्योगिक क्षेत्र असुरारी बरौनी के मैदान में आयोजित असुरारी क्रिकेट प्रिमियर लिग टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, पूर्व विधान पार्षद भूमीपाल राय, स्थानीय वार्ड पार्षद अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से लाल फीता काट कर किया। मेजबानी मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय न्यू टाटा एजेंसी असुरारी की टीम ने लिया।

तथा द इंग्लिश क्लासेज हाजीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 14 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 85 रन पर ही घुटना टेक दिया। जवाबी खेल में न्यू टाटा एजेंसी असुरारी की टीम ने महज़  11.2 ओवर में 86 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज कर लिया।

न्यू टाटा एजेंसी असुरारी की टीम ने द इंग्लिश क्लासेज हाजीपुर की टीम 6 विकेट से किया पराजित 2वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि खेल बिल्कुल आईपीएल की तर्ज़ पर खेला जा रहा है। उसी प्रकार से खिलाड़ी एवं टीमों का पंजीकरण किया गया है। मौके पर उपाध्यक्ष सचिन कुमार, सचिव राजीव कुमार ने बताया कि खेल में निर्णायक की भुमिका में अम्पायर अमोद कुमार और जयद्रत हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article