डीएनबी भारत डेस्क
बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित श्यामल सिंह अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन का पांचवें दिन बुधवार को बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के बीच मैच खेला गया । मुजफ्फरपुर के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खो कर 232 रन बनाए।

मुजफ्फरपुर की ओर से कुशदेव प्रसाद सिंह ने 45 रन और स्वायतम 47 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से शास्वत वत्स 4 विकेट और विक्रांत ने 3 विकेट प्राप्त किए। जबाव में समस्तीपुर की टीम 24 ओवर में 105 रनो पर ऑल आउट हो गई। समस्तीपुर की ओर से शास्वत वत्स ने 29 रन और शौर्य रंजन ने 14 रन बनाए। मुजफ्फरपुर की ओर से प्रेम तिवारी ने 5 और अक्षत उज्ज्वल ने 2 विकेट प्राप्त किए ।
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्रेम तिवारी को दिया गया अंपायर के रूप में अमित रंजन और तैयब हुसैन थे। स्कोरर के रूप में राम कुमार और विश्वजीत मौजूद थे । मौके पर प्रतीक भानु ,विश्वजीत कुमार, निराला कुमार , मो इमरान आलम, मो जमशेद रामकुमार सहित कई लोग मौजूद थे। कल का मैच मुजफ्फरपुर और खगड़िया के बीच खेला जाएगा।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट
