क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है पर खिलाड़ियों का होंसला इसे अपने पाले में कर लेती है – डॉ रजनीश

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत केशावे पंचायत के सिसवा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीम ने भाग लिया। जिसमें वीरपुर और बलिया टीम ने अपनी अच्छी प्रदर्शन के बल पर फाइनल में अपना स्थान बनाया। जहां रोचक मुकाबला के बाद वीरपुर टीम ने बलिया को हराकर जीत हासिल किया। इस क्रिकेट टीम का आयोजक नरसिंह क्रिकेट क्लब सिसवा है। वहीं फाइनल क्रिकेट खेल के मुख्य अतिथि सह पूर्व उप प्रमुख पंसस डाॅ रजनीश कुमार थे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष विनोद सिंह और सचिव बबली यादव सहित अन्य उपस्थित थे। क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है पर खिलाड़ियों का होंसला इसे अपने पाले में कर लेती है - डॉ रजनीश 2

- Sponsored Ads-

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह पूर्व उप प्रमुख पंसस डॉ रजनीश कुमार ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है पर खिलाड़ियों का होंसला इसे अपने पाले में कर लेती है। यही अच्छे खिलाड़ियों का परिचय है कि खेल की आखिरी गेंद तक वह अपना प्रदर्शन से संतुष्ट रहता है। तथा इससे दर्शकों में उस खिलाड़ियों के प्रति सम्मान बढ़ता है। विजय प्राप्त करना ही केवल खेल का मकसद नहीं होती है। खेल-संसार में अपनी पहचान बनाना सबसे मायने रखता है।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

Share This Article