बेगूसराय भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर से डाक जीवन बीमा जागरूकता रथ को किया रवाना

DNB Bharat Desk

भारतीय डाक विभाग द्वारा आज लोगों को जागरूक करने एवं आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो इसके लिए बेगूसराय प्रधान डाकघर से एक डाक जीवन बीमा जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिसे बेगूसराय के डाक अधीक्षक डॉक्टर अर्चना कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि अन्य किसी भी बीमा कंपनियों से बेहतर डाक जीवन बीमा है। जो कम प्रीमियम में अधिक से अधिक लाभ आम लोगों को प्रदान करती है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर से डाक जीवन बीमा जागरूकता रथ को किया रवाना 2शहरी क्षेत्र में शहरी डाक जीवन बीमा योजना के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा, आईटीआई उत्तीर्ण लोगों को कम प्रीमियम में अधिक बीमा का लाभ देने हेतु डाक जीवन बीमा द्वारा विमित किया जाता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के तहत मजदूर तबके के लोगों एवं आम लोगों को भी इस योजना से जोड़ा गया है जो एक लाख से 10 लाख तक का बीमा करवा सकते हैं।

बेगूसराय भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर से डाक जीवन बीमा जागरूकता रथ को किया रवाना 3जिससे कि किसी भी विषम परिस्थिति में उन्हें इनका लाभ मिल सके। इसी योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज डाक विभाग के द्वारा जागरूकता रथ रवाना किया गया है, जो शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करने का एवं योजना की जानकारी देने का काम करेगी ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article