तेघड़ा प्रखंड में ग्रीन संडे अभियान के तहत लगाये गये नीम के पौधे

DNB Bharat Desk

नीम एक औषधीय पौधा है साथ ही वातावरण की स्वच्छता के लिये यह सबसे उत्तम माना गया है- अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा प्रखण्ड के आधारपुर पंचायत क्षेत्र में ग्रीन संडे अभियान के तहत गुप्ता बाँध पर नीम कॉरिडोर निर्माण का विस्तार करते हुये दर्जनों नीम के पौधे लगाये गये। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में महंथ गोपाल दास के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों ने दर्जनों नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया।

तेघड़ा प्रखंड में ग्रीन संडे अभियान के तहत लगाये गये नीम के पौधे 2इस अवसर पर अपने सम्बोधन में महंथ गोपाल दास ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये नीम का पौधा लगाना एक पवित्र कार्य है। पूर्व मुखिया कृष्णमोहन सिंह ने कहा कि ग्रीन संडे अभियान के तहत प्रदूषित वातावरण में पर्यावरण की शुद्धता के लिये नीम कॉरिडोर का निर्माण सराहनीय कदम है। अभियान के संयोजक सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि नीम एक औषधीय पौधा है साथ ही वातावरण की स्वच्छता के लिये यह सबसे उत्तम माना गया है।

तेघड़ा प्रखंड में ग्रीन संडे अभियान के तहत लगाये गये नीम के पौधे 3उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं शुद्धता के उद्देश्य से गुप्ता बाँध पर 20 कि0 मी0 के क्षेत्र में नीम कॉरिडोर बनाने का संकल्प है जिसमें आम जनों का सहयोग जरूरी है। शिक्षक रंजीत कुँवर ने लोगों से लगाये गये पौधे की सुरक्षा में योगदान करने की अपील की। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बौधू सिंह, सरोज पासवान, रंजीत सिंह, राम हर्ष कुँवर, पंसस महेन्द्र ठाकुर, शम्भू कुँवर, रामानुज सिंह, विपिन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article