समस्तीपुर: नशा मुक्ति दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी,1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिया नशा-मुक्ति का संदेश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर से समस्तीपुर प्रखंड के सभी मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को अधीक्षक मद्य निषेध मनोज कुमार सिंह तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान जमालुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Sponsored Ads-

यह प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, ताजपुर रोड, आर.एस.बी. इंटर स्कूल के रास्ते से काशीपुर होते हुए पटेल मैदान में जाकर संपन्न हुई। बच्चों की लंबी कतारों और जोशीले नारों ने पूरे मार्ग को नशा-मुक्ति के संदेश से गुंजायमान कर दिया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक पंकज कुमार सिन्हा,  सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, ऋतुराज जायसवाल, विकास विशाल, विजय कुमार, ललित कुमार घोष एवं अशोक कुमार साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभात फेरी में बच्चों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों तथा खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समस्तीपुर: नशा मुक्ति दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी,1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिया नशा-मुक्ति का संदेश 2मौके पर अधीक्षक मद्य निषेध ने कहा कि नशा समाज को खोखला करने वाली बुराई है, इसलिए युवाओं को जागरूक कर मजबूत और स्वस्थ समाज का निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए इसे सामाजिक बदलाव की सकारात्मक शुरुआत बताया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने ऊर्जा और उत्साह के साथ नारे लगाते हुए लोगों को नशा छोड़ने और इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए प्रेरित किया। पूरे आयोजन का माहौल जागरूकता, जोश और सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article