बेगूसराय में दबंग पड़ोसी द्वारा रास्ता को दीवाल से घेर देने के कारण 110 वर्षीय महिला की मृत के बाद दो दिनों तक सड़ती रही शव

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे मानवीय संवेदना को झकझोंर वाली एक घटना सामने आई है,जिसमे 110 वर्षीय एक वृद्ध महिला का शव घर के अंदर सिर्फ इसलिए सड़ता रहा क्यूंकि शव को बाहर निकालने का कोई रास्ता ही नहीं बचा था। आरोप है की दबंग पड़ोसी द्वारा घर से बाहर निकालने के रास्ते पर बड़ा सा दिवाल जबरन खींच दिया गया। जिससे शव को बाहर निकालना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। घर के अंदर ही शव को सड़ता देख गांव वाले और परिवार वालो के सहयोग से जैसे तैसे शव को बाहर निकाला गया और उसे दाह संस्कार के लिए दो दिन बाद भेजा गया।

बेगूसराय में दबंग पड़ोसी द्वारा रास्ता को दीवाल से घेर देने के कारण 110 वर्षीय महिला की मृत के बाद दो दिनों तक सड़ती रही शव 2पीड़ित परिवार वालो का आरोप है की नाजायज तरीके से घर जाने के रास्ते को बंद कर दिया गया है जिसको लेकर वो लोग चार महीना पहले ही मुकदमा लड़ रहे है। पर कारवाई के नाम पर सिफर रहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर तीन की है। मृतक महिला की पहचान मंगल साह की एक सौ दस वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी के रूप मे हुई है। बताया जाता है की कौशल्या देवी की मौत 28 फरवरी को हो गई थी। जिसे दो मार्च को जैसे तैसे किसी तरह घर से निकालकर दाह संस्कार के लिए भेजा गया।

2बेगूसराय में दबंग पड़ोसी द्वारा रास्ता को दीवाल से घेर देने के कारण 110 वर्षीय महिला की मृत के बाद दो दिनों तक सड़ती रही शव 38 फरवरी की इस घटना के बाद दो दिनों तक शव घर के अंदर इस लिए सड़ता रहा क्यूंकि शव को बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं बचा था। पीड़ित परिवार का कहना है की उनके पड़ोसी द्वारा चार महीना पूर्व नाजायज तरीके से घर के रास्ते पर दिवाल दे दिया गया। इसको लेकर उन लोगो के द्वारा मुकदमा भी दर्ज कराया गया पर अब तक कोई कारवाई नहीं हुई है। परिवार के दुसरे लोगो का आरोप है की अधिकारी बिके हुई है। जिसके कारण शव घर के अंदर सड़ता रहा। फिलहाल यह घटना ना सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. बल्कि महज कुछ गज जमीन के रास्ते के लिए शव के घर के अंदर पड़ा रहना मानवीय संवेदना को झकझोंर देने वाला है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article