बेगूसराय मे चार सौ रुपया उधार नहीं चुकाने पर एक रिक्शा चालक जमकर पिटाई, घायल रिक्शा चालक अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे महज चार सौ रुपया के लिए एक रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है की पीड़ित रिक्शा चालक द्वारा उधार का चार सौ रुपया चुकता नहीं करने पर  दुकानदार और उसके परिवार के लोगो द्वारा घर पर चढ़ कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना मे घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे कराया गया।

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी की है। घायल युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी वार्ड नंबर 45 रहने वाले अशोक साह के पुत्र अमरनाथ कुमार के रूप मे हुए है। पीड़ित अमरनाथ कुमार ने बताया की वो रिक्शा चलाने का काम करता है। घर के पास के है एक दुकान दार का उनके यहाँ चार सौ रुपया बकाया था।

बेगूसराय मे चार सौ रुपया उधार नहीं चुकाने पर एक रिक्शा चालक जमकर पिटाई, घायल रिक्शा चालक अस्पताल में भर्ती 2इसी सिलसिला मे जब आज वह अपना गाड़ी साफ कर रहे थे तभी आरोपी दुकानदार पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके द्वारा कुछ दिन का मोहलत माँगा गया पर आरोपी मानने को तैयार नहीं हुआ और मारपीट करने लगा जिससे वो घायल होकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे है। अभी इसकी शिकायत लिखित रूप से थाना को नहीं की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article