बेगूसराय में गला रेतकर युवक की निर्मम तरीके से हत्या, हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

गढ़हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बीहट वार्ड नंबर -12 चौ़धरी टोल हाजीपुर पोखर निवासी विशेश्वर साह के उम्र लगभग 21 वर्षीय अविवाहित पुत्र राना कुमार का शव पोखर स्थित परित्यक्त पुस्तकालय भवन के छत पर रविवार के अल सुबह मिलने से आस-पास के सभी क्षेत्रों में दहशत का माहोल कायम हो गया है। वहीं घटना की सुचना पाते ही सदर टू डीएसपी मो इमरान अहमद, पुलिस निरीक्षक जीरोमाइल राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष गढ़हाड़ा सुमंत कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष जीरोमाइल ओपी चन्द्रकांत कुमार ,फॉरेंसिक टीम बेगूसराय, पुलिस अवर निरीक्षक हरे कृष्ण झा, दिनानाथ कुमार, जितेन्द्र सिंह, मो आलमगीर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने मौके पर पहूंच शव को कब्जे में ले लिया तथा घटनास्थल से घटना से संदर्भित नमूना और साक्ष्यों को एकत्रित किया।

बेगूसराय में गला रेतकर युवक की निर्मम तरीके से हत्या, हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल 2वहीं घटना की सुचना पाते ही मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी,उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, सरपंच पिपरा देवस रामप्रकाश महतो, वार्ड पार्षद चन्दन कुमार,पूर्व राजद प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी हरिनंदन कुमार उर्फ हरी, संजीव सिंह, अनिल कुमार चौधरी, मिंटू सिंह सहित अन्य लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की निंदा करते हुए घटना में शामिल अपराध कर्मियों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी और परिजनों को न्याय दिलाने का मांग किया तथा स्वजनों को समझा-बुझाकर सड़क पर जाम हटवाया। वहीं दूसरी ओर स्थानीय तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने दूरभाष पर डीएसपी टू मो इमरान अहमद से घटना संदर्भित जानकारी प्राप्त कर घटना की जांच कर दोषी को सजा दिलाने की बात कहा। वहीं पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, पुलिस जांच टीम आदि ने घटनास्थल पर से घटना से संदर्भित तथा घटना में प्रयुक्त साक्ष्यों व नमूना संग्रहित किया है।

बेगूसराय में गला रेतकर युवक की निर्मम तरीके से हत्या, हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल 3वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वजनों के साथ जीरोमाइल – बरौनी कॉल बोर्ड रोड को सुबह करीब सात बजे से दस बजे तक पूर्णतः जामकर यातायात व्यवस्था बाधित कर दिया था। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक राना कुमार की मां इन्दु देवी ने रोते बिलखते हुए कहा कि बेटा राना कुमार रात में हमसे पांच रोटी बनाकर देने को कहा कि रात में बेटा पांच रोटी बनाकर देने को कहा और पास के पुस्तकालय भवन के छत पर खानें की बात कहा।देर रात बारह बजे तक जब उसको फोन किया तो फोन स्वीच ऑफ था। तो उस समय लगा कि वह साथियों के साथ खाकर पुस्तकालय भवन के छत पर जाकर सो गया होगा। सुबह करीब साढ़े छः बजे तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुस्तकालय भवन के छत पर अपने पोते को देखने को कहा तब पता चला कि राना का गर्दन कटा पड़ा हुआ है।

बेगूसराय में गला रेतकर युवक की निर्मम तरीके से हत्या, हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल 4

इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने कहा कि बीते पांच दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान हमारे बेटे से उसके साथियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी टू मो इमरान अहमद ने बताया कि मामले की सुचना गढ़हाड़ा थाना पुलिस को रविवार की अल सुबह में मिली। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि मृतक राना कुमार की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर कर दिया गया है। घटनास्थल पर से फॉरेंसिक टीम,डाग स्क्वायड टीम एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और पुलिस जांच टीम ने कुछ प्रदर्श बरामद किया है। जब्त सामानों को अत्याधुनिक तकनीक से जांच हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। तत्काल प्रभाव से आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

बेगूसराय में गला रेतकर युवक की निर्मम तरीके से हत्या, हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल 5मामले में काई बिन्दुओं पर निकटतम से जांच शुरू कर दिया गया है। परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक राना कुमार पांच को भाई एवं तीन बहन है जिसमें सभी भाइयों में राना सबसे छोटा था लेकिन वह टोटो चलाकर परिवार एवं बूढ़े मां-बाप का भरण-पोषण करता था। मौके पर डीएसपी टू मो इमरान अहमद, पुलिस निरीक्षक जीरोमाइल राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष गढ़हाड़ा सुमंत कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष जीरोमाइल ओपी चन्द्रकांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, मो आलमगीर, दीनानाथ कुमार, हरे कृष्ण झा, एफएसएल बेगूसराय की टीम सहित अन्य अधिकारी और मृतक की परिजन उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article