बछवाड़ा पुलिस ने पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शुक्रवार की शाम छापेमारी कर बछवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमूंहा गांव निवासी दिनेश चौधरी की पत्नी चंपा देवी को 5 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि उक्त कारोबारी एक गैलन में 5 लीटर महुआ शराब लेकर राजापुर गांव से तेमूंहा गांव की ओर जा रही थी, तभी गस्ती दल पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगी. गस्ती दल की पुलिस ने आशंका के आधार पर उक्त महिला समेत गैलन को अपने कब्जे में ले लिया. जांच के दौरान गैलन में अवैध महुआ शराब पाया गया.

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला कारोबारी के विरुद्ध बिहार शराबबंदी व मद्य निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत बछवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार शराब कारोबारी से पूछताछ के उपरांत शनिवार को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया.

बेगूसराय बछवाड़ा संबाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article