सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों को दिलाई गई शपथ

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय। जीवन अनमोल है इसे यूं ही ना गवाएं। सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। अपने परिवार जनों और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें।

उक्त बातें मंगलवार को प्रखंड के एल एस डी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेघौल में आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों को शपथ दिलाते हुए निदेशक जयवर्धन वत्स ने कहा ।

सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों को दिलाई गई शपथ 2इस मौके पर स्कूली बच्चों को चेतना सत्र के दौरान सड़क  सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई तथा बच्चों से इसे पालन करने एवं अपने परिवार जनों और आस-पास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने के लिए शपथ दिलाया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्रगण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article