कैमुर: साइकिल यात्रा पर निकले झारखंड के दो युवा, पर्यावरण बचाने को लेकर कर रहे यात्रा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

कैमूर पहुंचें झारखंड के रामगढ़ के रहने वाले संतोष एवं अभिषेक इन दोनों साइकिल यात्रा पर हैं। बता दें कि यह साइकिल यात्रा झारखंड के रामगढ़ से दोनों युवाओं ने 11 अगस्त को शुरू किया था जो एक सप्ताह बाद यानी आज बिहार के कैमूर जिले में पहुंचे हैं। 

अभिषेक और संतोष दोनों की साइकिल यात्रा वैष्णो धाम एवं लद्दाख तक की होगी। पेड़ पौधे कटाव तथा देशभर में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है और इसे कम करने के लिए रामगढ़ के दो युवाओं ने एक अनोखा कदम उठाया है। संतोष और अभिषेक दोनों ब्लॉगर भी हैं। संतोष ने बताया कि मेरा जेएच राज के नाम से चैनल है। जबकि अभिषेक कुमार का जेके अभी ब्लॉग के नाम से चैनल है।

 कैमुर: साइकिल यात्रा पर निकले झारखंड के दो युवा, पर्यावरण बचाने को लेकर कर रहे यात्रा 2दोनों युवाओं का मकसद है लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना। आज के दौर में सड़कों पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं, प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। जबकि दुनिया के कई विकसित देशों में साइकिल का इस्तेमाल आम बात है। दोनों युवक साइकिल से भारत भ्रमण पर हैं, वैष्णो देवी और लद्दाख तक यह दोनों 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे और रास्ते में जहां भी जाएंगे, लोगों को साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। 

कैमुर: साइकिल यात्रा पर निकले झारखंड के दो युवा, पर्यावरण बचाने को लेकर कर रहे यात्रा 3साइकिल यात्रा पर निकले संतोष ने बताया कि हमलोगों का सफर वैष्णो धाम एवं लद्दाख तक की है। दिन में 50 किलोमीटर तक का सफर करते हैं और रात में विश्राम करते हैं। पेट्रोल टंकी टोल प्लाजा एवं होटल पर हम लोग रात गुजारते हैं। दिन में मौसम खराब रहता है तो सफर कम होता है लेकिन यह यात्रा निरंतर जारी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article