गढ़हरा में कन्हैया की रहस्मय मौत, जांच में जुटी गढ़हरा पुलिस

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सहायक थाना क्षेत्र गाछी टोला की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

सहायक थाना गढ़हरा अंतर्गत वार्ड संख्या 14 गाछी टोला निवासी 45 वर्षीय कन्हैया मिश्र की मौत रहस्मय तरीके से हो गयी। शनिवार की दोपहर जब पत्नी और बच्चे घर आये तो बिछावन पर कन्हैया को मृत अवस्था में पाया। शव के पास कुछ कीटनाशक दवा की पैकेट देखी गयी। पारिवारिक विवाद के कारण कन्हैया ने आत्महत्या कर लिया ऐसा लोगों में चर्चा है।

- Sponsored Ads-

लोगों ने आशंका जताया कि रात में शायद जहर खाकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पाकर गढ़हरा ओपी के सअनि कुंदन कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। और मामले की छानबीन में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक न्यू बरौनी जंक्शन के पास स्थित स्टैंड में कर्मचारी का काम करता था।

मृतक की पत्नी प्रियंका देवी वहीं एक दुकान चलाती है। रात में स्टैंड ड्यूटी नहीं जाने पर स्टैंड मालिक और परिजन भी घर आए, जहां कन्हैया को मृत पाया गया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुरारी कुमार, संजीव कुमार, सुमित कुमार आदि लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वर्षों पूर्व मृतक का बड़ा भाई ने भी जगह खाकर आत्महत्या कर लिया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article