मार्च क्लोजिंग को लेकर रविवार को खुले रहेंगे विद्युत बिल काउंटर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में मार्च क्लोजिंग की महत्ता को लेकर रविवार 30 मार्च को भी बिजली कार्यालय के बिल जमा काउंटर खुले रहेंगे। नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के महाप्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के स्तर से जारी आदेश के आलोक में विधुत अवर प्रमंडल के बछवाड़ा के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम सप्ताह का उत्तरार्द्ध अंतिम चरण में है। इस अवधि में निर्धारित बिजली बिल मद का बकाया नहीं जमा करने पर बकायेदार उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशि निर्धारित सरचार्ज के रूप में जमा करानी होगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सरचार्ज राशि का भुगतान करने की बाध्यकारी विवशता से बचाने के लिए रविवार की सार्वजनिक छुट्टी होने के बावजूद सभी बिजली बिल जमा काउंटरों को सामान्य दिन के लिए निर्धारित कार्य दिवस की अंतिम समय सीमा अपराह्न चार बजे तक खुला रखा जाएगा। बिजली आपूर्ति प्रशाखा के सहायक अभियंता ने बताया कि काउंटर और कार्यालय में कार्यरत रहने वाले कर्मियों को इसके एवज में नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश की स्वीकृति दी जाएगी।

मार्च क्लोजिंग को लेकर रविवार को खुले रहेंगे विद्युत बिल काउंटर 2विद्युत कार्यपालक अभियंता रंजन कुमार देव, सहायक विद्युत अभियंता संजीव कुमार एवं कार्यपालक सहायक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बरौनी का राजस्व संग्रहण लक्ष्य 34.49 करोड़ मुख्यालय स्तर से दिया गया था। जिसमें 28 मार्च 25 तक 29.53 करोड़ जो की 85.62 प्रतिशत कलेक्शन कर लिया गया था। जिसे देखते हुए 30 मार्च 2025 रविवार को सभी राजस्व संग्रहण काउंटर खुला रहेगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान कर सके।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article