नालंदा: सदर अस्पताल में बैटरी चोरी के आरोप में हुई दो पक्ष में मारपीट, मारपीट में तीन लोग हुए जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ के सदर अस्पताल में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ऑटो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल ऑटो चालक बलराम प्रसाद ने बताया कि वह मरीज को दिखाने के लिए अपने ऑटो से सदर अस्पताल पहुंचे थे।

नालंदा: सदर अस्पताल में बैटरी चोरी के आरोप में हुई दो पक्ष में मारपीट, मारपीट में तीन लोग हुए जख्मी 2इसी दौरान उनके ऑटो की बैटरी चोरी कर ली गई। उन्होंने चोरी के शक में एक लड़की को पहचान लिया और इसकी सूचना डॉयल 112 पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद लड़की के परिवार के लोगों ने आक्रोश में आकर ऑटो चालक पर हमला करते हुए जमकर मारपीट किया।

नालंदा: सदर अस्पताल में बैटरी चोरी के आरोप में हुई दो पक्ष में मारपीट, मारपीट में तीन लोग हुए जख्मी 3वहीं लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि ऑटो चालक लड़की पर झूठा आरोप लगाया और पहले लड़की के साथ मारपीट की। डॉयल 112 के सिपाही ने बताया कि उन्हें जब इस घटना की सूचना मिली तो वे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

नालंदा: सदर अस्पताल में बैटरी चोरी के आरोप में हुई दो पक्ष में मारपीट, मारपीट में तीन लोग हुए जख्मी 4फिलहाल बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस घटना के बाद सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article