समस्तीपुर: एक सनकी पति का खौफनाक करतूत, पत्नी की हत्या करने के बाद खुद अपने शरीर मे लगाईं आग

DNB Bharat Desk

 

घटना चकमेहसी थाना अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड 12 सैदपुर मेला गेट के निकट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के समस्तीपुर में एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने शरीर मे आग लगा ली। यह घटना चकमेहसी थाना अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड 12 सैदपुर मेला गेट के निकट की है। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में पूसा अनुमंडल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चकमेहसी थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। फिलहाल पति और पत्नी के बीच विवाद के कारण की जानकारी नही मिल सकी है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: एक सनकी पति का खौफनाक करतूत, पत्नी की हत्या करने के बाद खुद अपने शरीर मे लगाईं आग 2वही स्थानीय लोगों के बीच पारिवारिक कलह की चर्चा है। मृतका की सैदपुर मीना देवी (40) के रूप में पहचान हुई है। वही उसका पति देवेन्द्र साह झुलस जाने से गंभीर रूप से जख्मी है। बताया गया है कि देवेन्द्र ने रात में ही किसी ठोस चीज से पत्नी के सिर पर वार कर मौत की नींद सुलायी, लेकिन इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस समय हुई जब देवेन्द्र ने अपने शरीर मे आग लगायी।बताया गया है कि देवेन्द्र ठेला पर चाय नास्ता की दुकान करता था जबकि पत्नी घर पर ही किराना की छोटी दुकान संभालती थी। बीती रात पति व पत्नी ने साथ खाना खाने के बाद सोने गए।

समस्तीपुर: एक सनकी पति का खौफनाक करतूत, पत्नी की हत्या करने के बाद खुद अपने शरीर मे लगाईं आग 3दूसरे कमरे में बच्चे सो रहे थे। रात में पति और पत्नी के बीच कब विवाद हुआ और कब देवेन्द्र में पत्नी के सिर पर वार कर हत्या की किसी को पता नहीं चला। सुबह वह अपने ठेला पर दुकान करने भी गया। जहां उसके कपड़े पर खून देख लोगों ने पूछा तो किसी को कुछ बताए बगैर  घर चला आया और शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। उधर हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई। उसी दौरान खोज करने पर लोगों ने बिस्तर पर पत्नी को मृत अवस्था मे पाया। मृतका को एक पुत्र व एक बेटी है। बेटी छह साल पूर्व में ही शादी कर ससुराल जा चुकी वही पुत्र सुबह ट्यूशन पढ़ने गया था।

समस्तीपुर: एक सनकी पति का खौफनाक करतूत, पत्नी की हत्या करने के बाद खुद अपने शरीर मे लगाईं आग 4आग बुझाने के बाद लोगों ने देवेन्द्र को इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देख डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गयी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

Share This Article