बेगूसराय मे चलती ट्रेन से युवक को दिया धक्का, गिरकर युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती  

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे चलती ट्रेन से बंगाल के एक युवक को धक्का देने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है। घटना बेगूसराय स्टेशन के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की युवक अपने अन्य लोगो के साथ गरीब नवाज एक्सप्रेस से आजम गढ़ जा रहा था तभी किसी ने बेगूसराय स्टेशन के पास धक्का दे दिया जिससे युवक बेगूसराय स्टेशन के पास गिर गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसराय मे चलती ट्रेन से युवक को दिया धक्का, गिरकर युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती   2जिसे आनन फानन मे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की धक्का किसने दिया और किस उद्देश्य से दिया। युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला के रहने वाले बिशो सिंह के पुत्र तपोस सिंह के रूप मे हुई है।बताया जा रहा है की घायल अपने सगे संबंधी के साथ आजमगढ़ मुर्गी फॉर्म मे काम करने जा रहा था तभी बेगूसराय स्टेशन के पास यह घटना घटी। इस घटना के संबंध मे घायल ने बताया की किसी ने उसे पीछे से धक्का दे दिया जिससे वो ट्रैन के नीचे गिर कर घायल हो गया।

Share This Article