बेगूसराय में आवारा कुत्तों का एक बार फिर आंतक, आवारा कुत्तों के निशाने पर बच्चे व बकरी, लोगों में आतंक

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर आवारा कुत्ता का आतंक देखने को मिला जहां आवारा कुत्ता ने एक साथ कई बच्चों और बकरी को कट कटकर  गंभीर रूप से घायल कर दिया।वहीं घायल अवस्था में सभी बच्चों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। वही कुत्ते के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा गांव की है। 

बेगूसराय में आवारा कुत्तों का एक बार फिर आंतक, आवारा कुत्तों के निशाने पर बच्चे व बकरी, लोगों में आतंक 2घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बच्चे घर के सामने खेल रहा था तभी पागल कुत्ता आया और बच्चे को काटना शुरु कर दिया। उन्होंने बताया है कि जो भी बचाने गया उसको भी काटना शुरु कर दिया। साथी साथ उन्होंने कहा कि वहां पर मौजूद बकरियों को भी पागल कुत्ते ने काट काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया है कि पागल कुत्तों का आतंक से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article