बछवाड़ा के रुदौली पंचायत में अलाव की ताप सेंक रही बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत, गांव में शोक की लहर

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रूदौली पंचायत के रूदौली गांव में शुक्रवार दोपहर ठंड से बचाव के जलाये गए अलाव से लगी आग में झुलसने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। वृद्ध महिलाओं की पहचान रुदौली गांव के वार्ड संख्या सात निवासी स्व सुन्दर सहनी की 68 वर्षीय पत्नी इंदिरा देवी के रूप में की गयी है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त महिला की तीन पुत्रियां थीं तीनों की शादी हो चुकी है और सब अपने अपने ससुराल में रही है। पति पहले ही मर चुका है, एक भी बेटा नहीं है। इसलिए उक्त वृद्ध महिला अपने नतनी को अपने साथ रखती थी। शुक्रवार की दोपहर सर्द हवा के कारण अपने आंगन में ही अलाव जलाकर बैठी हुई थी। अलाव सेवन के दौरान अचानक वृद्ध महिला के कपड़े में आग पकड़ लिया।

महिला जब तक बचाव कर पाती तब तक महिला पूरी तरह झुलस गयी। घटना को देख बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस परोस के लोग जमा हो गये। ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया।

Share This Article