बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पंसस के घर पर किया जमकर गोलीबारी, लोगों में दहशत का माहौल

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य के घर पर जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य के घर फायरिंग होने  के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पंसस के घर पर किया जमकर गोलीबारी, लोगों में दहशत का माहौल 2हालांकि घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही है साथ ही साथ मौके वारदात से पांच खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के सामने की है। बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी आया दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि गोली चलने के बाद  घटनास्थल पर लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश के कारण अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को जान दिया है।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पंसस के घर पर किया जमकर गोलीबारी, लोगों में दहशत का माहौल 3हालांकि इस घटना के बाद घटनास्थल पर मंझौल डीएसपी सहित कई थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है साथ ही साथ घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया गया है। इस संबंध में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है हालांकि घटनास्थल से पांच खोखा पुलिस बरामद किया है। बताते चलें कि प्रमुख एवं उप प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर फ्लोर टेस्ट से पूर्व पंस के घर पर गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पंसस के घर पर किया जमकर गोलीबारी, लोगों में दहशत का माहौल 4मिली जानकारी के अनुसार आज चेरिया बरियारपुर.प्रखंड में  प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर फ्लोर टेस्ट से पूर्व पूर्व पंस के घर पर गोलीबारी हुई है। बताया जाता हैं कि  गोलीबारी की घटना चेरिया बरियारपुर के पंस अर्जुन चौधरी ने के घर पर थाना एवं प्रखंड कार्यालय के बीच में स्टेट हाइवे 55 के किनारे हुई है। हालांकि उक्त गोलीबारी की घटना में किसी के जख्मी अथवा हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पुलिस के द्वारा जांच के क्रम में पंस अर्जुन चौधरी घर के पास से गोली का 5 खोखा बरामद किया गया है। साथ ही पंस के घर पर लगे गोली के निशान भी देखे गए हैं।

Share This Article