चलती बस में की पिटाई।अस्थावां थाना क्षेत्र की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में महज 10 रुपये के विवाद में बदमाशों ने निजी बस के कंडक्टर और ड्राइवर को बेरहमी से पीट दिया। दोनों को बस से घसीटकर बाहर निकालकर भी मारपीट किया है। इतना से भी जब दिल नहीं भरा तो चलती बस में चढ़कर भी बदमाशों ने मारपीट की।
मारपीट के दौरान बस में सवार अन्य यात्रियों में भगदड़ मच गई । मारपीट में चालक और बस कंडक्टर जख्मी हो गया। जिसे ज़ख्मी हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महज दस रुपए के किराया विवाद के बाद बदमाश ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
उसके बाद मालती मुस्तफापुर पहुंचते ही बदमाशों ने लाठी डंडे हथियार से लैश होकर बस को घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान 20-25 हजार रुपये की लूट और जेवर छीन लिए गए। मारपीट के दौरान बस में चीख पुकार मचता रहा लेकिन किसी ने भी यात्रियों और पीट रहे चालक और कंडक्टर को बचाने की कोशिश नहीं की।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक मामले की जानकारी नहीं मिली है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
डीएनबी भारत डेस्क