नालंदा: घर से दवाई लेने निकले वृद्ध का मिला शव, बदमाशों ने किया निर्मम हत्या

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के महाबिगहा गांव के पास एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। मृतक वेंन थाना क्षेत्र के लकैया पर निवासी स्वर्गीय नंदे पाल के 60 वर्षीय पुत्र बालकिशन पाल है। बुधवार को शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

परिजनों के अनुसार, बालकिशन पाल मंगलवार को जानवरों के लिए दवा लाने बेन बाजार गए थे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे। बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क किनारे उनका शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।

नालंदा: घर से दवाई लेने निकले वृद्ध का मिला शव, बदमाशों ने किया निर्मम हत्या 2हत्या की नृशंसता देखकर गांव के लोग भयभीत हैं। अज्ञात अपराधियों ने उनकी आंखें फोड़ दीं और गुप्तांग काटकर उसमें ईंट डालकर शव को छोड़ दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैला रही है, और लोग इसे बेहद दर्दनाक व जघन्य अपराध बता रहे हैं।

नालंदा: घर से दवाई लेने निकले वृद्ध का मिला शव, बदमाशों ने किया निर्मम हत्या 3घटना की सूचना मिलते ही बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विभिन्न एंगिल से इस हत्या कांड का जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article