नालंदा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यावसायियों में दहशत

DNB Bharat

नालंदा जिला प्रशासन चोरों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले में इन दिनों चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय व्यवस्यायियों में दहशत का माहौल है। बतातें चलें की ठंड के मौसम में चोरी की वारदात बढ़ गई है। ताजा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के एनएच 20 बाजार समिति के पास की है। जहां अज्ञात चोरों ने जनता गैरेज के पीछे से सेंधमारी करके डेढ़ लाख की बैटरी चोरी कर ली।

- Sponsored Ads-

नालंदा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यावसायियों में दहशत 2घटना के संबंध में एसएस वैक्सी शो रूम के संचालक सोनू कुमार ने बताया कि इस शोरूम के पास ही जनता गैराज है जहां ई-रिक्शा और टेंपो का सर्विसिंग होता है। इसी गैरेज के अंदर लगे नई ई-रिक्शा की 12 बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। बताया जाता है कि इस जनता गैराज के अंदर ई रिक्शा का गोदाम भी है। इसी गैरेज के अंदर लगी 3 ई रिक्शा की अज्ञात चोरों ने 12 बैटरी चुरा लिया।

नालंदा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यावसायियों में दहशत 3शो रूम के संचालक सोनू कुमार ने यह भी बताया कि इलाके के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। 1 दिन पूर्व शोरूम के संचालक के द्वारा इन नशेड़ीयो को डांट फटकार लगाई गई थी। प्रथम दृष्टया में इस चोरी के पीछे की इन नशेड़ियों की हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष संजय जयसवाल घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में छापेमारी की। वहीं उन्होंने कहा आसपास लगे सीसी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द चोर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

 

Share This Article