बेगूसराय के राजौरा में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।  मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मौत की खबर सुनते ही कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं युवक की मौत के बाद घंटे तक  हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा वार्ड नंबर 12 की है। मृतक व्यक्ति की पहचान राजौरा वार्ड नंबर 12 के रहने वाले श्रवण चौधरी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि श्रवण चौधरी पेशे से पासी था और ताड़ी बेचने का काम करता था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के राजौरा में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही है जांच 2उन्होंने बताया है कि ताड़ी पीने के कारण वह बीमार पड़ गए। उन्होंने बताया है कि ताड़ी पीने के कारण आज अचानक को बेहोश होकर गिर गए आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया है कि  मौत की जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है क्योंकि यह हरिजन समाज से है इसका पेसा तारी बेचने का काम था और सरकार के द्वारा तारी को भी बेचने से प्रतिबंध लगा दिया जिसके कारण से यह बीमार पड़ गया और इसको सही तरीके से इलाज करने में पैसा नहीं हो पाया जिसके कारण से इसकी मृत्यु हो गई।

बेगूसराय के राजौरा में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही है जांच 3वही घर के लोगों का कहना है कि यह अचानक आज बेहोश होकर गिर गया। और मुंह से ब्लड निकलने लगा। आनन फानन में इसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इसे मृत्य घोषित कर दिया। फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाना सहित कई थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही साथ पुलिस ने परिजनों से लिखित आवेदन लेकर पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कही। मामला क्या है वो स्पष्ट नही हो पाया है और लोग  पुलिस के डर से कोई भी व्यक्ति कुछ भी बोलने से बचते रहे । खासकर लोगों का कहना की  ताड़ी पीने से ही इसकी मौत हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article