कलश शोभा यात्रा के साथ रविदास जयंती समारोह का शुभारंभ

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खोदाबंदपुर। तीन दिवसीय रविदास जयंती समारोह को लेकर बुधवार को प्रखंड के बरियारपुर पश्चिमी में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा में 51 कन्याओं ने स्थानीय बुढ़ी गंडक नदी से कलश में जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए बरियारपुर पश्चिमी सदर बाजार स्थित कार्यक्रम स्थल पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित करते हुए कलश स्थापित किया । और विधिवत्त पूजा अनुष्ठान करते हुए जयंती का शुभारंभ किया।

कलश शोभा यात्रा के साथ रविदास जयंती समारोह का शुभारंभ 2कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में कन्याओं के साथ श्रद्धालु शामिल थे जो नाचते गाते जुलूस की शक्ल में चल रहे थे ।जयंती समारोह के व्यवस्थापक सुखदेव राम, रंजीत राम, शंभू राम आदि ने बताया कि संत रविदास हमारे समाज के त्याग और बलिदान के प्रति मूर्ति थे। जिन्होंने हम लोगों को  जन सेवा का संदेश दिया ।उनके जयंती समारोह से हमें जीवन में बेहतर करने का प्रेरणा मिलता है।

कलश शोभा यात्रा के साथ रविदास जयंती समारोह का शुभारंभ 3तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक राम, सुचित राम ,राजन राम, रंजन राम अरुण राम राजीव राम ,राजकुमार राम सहित वार्ड सदस्य गोपाल गुप्ता एवं चंद्रशेखर चौधरी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया की जयंती समारोह का समापन आगामी 14 फरवरी को शाम में प्रतिमा विसर्जन के साथ किया जायगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article