डीएनबी भारत डेस्क
सोमवार को बरौनी प्रखंड क्षेत्र के आशा ,आशा फैसिलिटेटर स्वास्थ्य वैक्सिन कुरियर एवं ममता लोगों की संयुक्त बैठक बरौनी हॉस्पिटल परिसर में कुरियर संघ बरौनी के प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह संघ के प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा आज चुनाव का वक्त है आप सभी लोग संगठित होकर 20 मई को राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने में अभी से लग जाएं। स्कीम वर्कर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, स्वास्थ्य वैक्सिन कुरियर,

आशा, आशा फैसिलिटेटर, ममता लोगों को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा , 26000 रुपया वेतन एवं 14 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने कहा इससे पहले आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को प्रखंड एवं जिला सम्मेलन कर लेना होगा। बैठक में फैसला लिया गया कि बेगूसराय जिला में प्रखंड में आशा सहयोग योजना के राशि के भुगतान करने में लेनदेन किया जा रहा है। इस पर रोक लगाया जाए, नहीं तो जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। बैठक में सभी प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया गया।
बैठक में तेघड़ा ,भगवानपुर, बरौनी प्रखंड के आशा एवं आशा , फैसिलिटेटर , स्वास्थ्य वैक्सिन कुरियर एवं ममता लोगों ने भाग लिया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी धर्मवीर कुमार, आशा नेत्री काजल कुमारी, सुबोध कुमारी, मीणा देवी, माला कुमारी, इंदू देवी, बरौनी सवास्थ्य वैक्सिन कुरियर संघ के नव मनोनीत सचिव शत्रुघ्न पासवान, निरंजन राय, मुकेश कुमार, अमन कुमार, राम विनय कुमार, ललन कुमार, आलोक कुमार, रामसुजन कुमार, तेघड़ा प्रखंड के दिलीप कुमार, भगवानपुर प्रखंड के अर्जुन पासवान, बरौनी प्रखंड की ममता नेत्री गीता देवी , प्रेमा देवी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। वहीं कुरियर रामनिरंजन राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट