खोदावंदपुर बीआरसी में शिविर लगाकर 63 बच्चों का किया गया दिव्यंगिता जांच

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर, जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बी आर सी में विशेष दिव्यंगिता जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कल 63 बच्चों का जांच किया गया। जिनमें मानसिक विकलांग, अस्थि विकलांग, दृष्टि विकलांग, श्रवण विकलांग बच्चे शामिल थे।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड रिसोर्स पर्सन समावेशी शिक्षा नीलम कुमारी ने बताया कि समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे बच्चियों का दिव्यंगता जांच किया गया। जो बच्चे जिस कोटि के दिव्यांग श्रेणी में आए हैं उन्हें सहायता उपकरण मुहैया कराया जाएगा।

खोदावंदपुर बीआरसी में शिविर लगाकर 63 बच्चों का किया गया दिव्यंगिता जांच 2शिविर में ऑडियोलॉजिस्ट डॉक्टर दिव्या कुमारी फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर संजीव कुमार मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिवनाथ कुमार श्रवण  विशेषज्ञ डॉक्टर कुंदन बिहारी ने बच्चों का दिव्यंगता जांच किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article