स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण,भाव्या ऐप पेपर लेस वर्क की दी गई जानकारी

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर में राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर मंझौल अनुमंडल क्षेत्र स्थित सभी सरकारी हॉस्पिटल के प्रभारी चिकित्सक,स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम, लेखापाल, डाटा ऑपरेटर का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जय प्रकाश के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से ऐप के बारे में बृहत रूप से जानकारी दी गयी।

- Sponsored Ads-

साथ ही पेपर लेश वर्क ऐप के माध्यम से रोगी का इलाज के साथ तमाम डिजिटल एवम ऑनलाइन के माध्यम से काम करने का परीक्षण दिया। स्वास्थ्य कर्मियों को तमाम तरह के डाटा को अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया।

स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण,भाव्या ऐप पेपर लेस वर्क की दी गई जानकारी 2मौके पर खोदावंदपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार , छौड़ाही के डॉ. कमलेश कुमार, चेरिया बरियारपुर के डॉ. राम कुमार तथा मंझौल रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार समेत अनेक चिकित्सा पदाधिकारी कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article