नियमित टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य कर्मी ने 138 लाभुकों को दिया गया टीका

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

सरकारी आदेशानुसार मातृत्व मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्यों के तहत शनिवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत के आठ आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण के तहत 138 लाभूकों को सुरक्षित किया गया।

- Sponsored Ads-

आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 41 पर मौजूद डब्लू एच ओं के प्रेम कुमार ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टेटनेस,कुकुर खांसी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, तपेदिक, काली खांसी, गलघोंटू, मस्तिष्क ज्वर, निमोनिया,खशरा, खशरा, इन्फ्लूएंजा बी, जापानी इन्सेफेलाइटिस जैसे 12 खतरनाक बिमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को एनिमीयां रोग से संबंधित रोक थाम के लिए स्वास्थ्य जांच, प्रामर्श, और टीकाकरण किया जाता है। जबकि 14 से उपर आयू के किशोरियों के लिए टीकाकरण किया जाता है।

नियमित टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य कर्मी ने 138 लाभुकों को दिया गया टीका 2उन्होंने बताया कि आज के नियमित टीकाकरण के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 8 गर्भवती महिलाओं को,25 किशोरियों के अलावे 105 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण कर सुरक्षित किया गया है। मौके पर एएनएम वसुन्धरा कुमारी,अनमोला कुमारी, सेविका अलका कुमारी, आशा फैसलेटर नुतन कुमारी समेत दर्जनों लाभूक मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article